मालगाड़ी से कटकर सांड़ की मौत फाटक पर रुकी ट्रेन, लगा जाम

भमोरा, बरेली। जनपद के थाना भमोरा क्षेत्र मे बरेली सिटी से रामपुर जा रही मालगाड़ी से मकरंदपुर रेलवे स्टेशन और क्रॉसिंग के बीच एक सांड़ की कटकर मौत हो गई। हादसे के बाद फाटक पर ट्रेन के रुकने से आंवला-भमोरा मार्ग पर लंबा जाम लग गया। करीब 17 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। रेलवे कर्मियों ने ट्रैक साफ कराया और ट्रेन को रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर विकास के अनुसार मालगाड़ी जैसे ही मकरंदपुर रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी तभी स्टेशन और फाटक के बीच सांड़ ट्रैक पर आ गया। लोको पायलट के पास ब्रेक लगाने का पर्याप्त समय नही था और पशु ट्रेन की चपेट मे आ गया। इसके बाद सुरक्षा कारणों से ट्रेन को फाटक के पास करीब 17 मिनट तक रोकना पड़ा। इस दौरान आंवला-भमोरा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल ट्रैक को साफ कराया। क्षत-विक्षत शव को हटाकर दफनाया गया, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया और यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास आवारा गोवंश की आवाजाही आम है। जिससे बड़े हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत: मीरगंज। हाईवे के नल नगरिया चौराहा के पास सोमवार की शाम 6.30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल की अस्पताल भेज दिया। रास्ते मे उसकी मौत हो गई। उत्तराखंड के रुद्रपुर से 32 वर्षीय गुड्डू उर्फ लालाराम पुत्र लेखराज होली का त्योहार परिजनों के साथ मनाने बाइक से अपने घर टिटौली फतेहगंज पश्चिमी जा रहे थे। मीरगंज के नल नगरिया चौराहे पर अज्ञात वाहन ने शाम 6.30 बजे उनकी बाइक मे टक्कर मार दी। जिससे गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर ट्रैफिक प्रभारी श्रीपाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को रोड से उठाकर बरेली भेज दिया। अस्पताल ले जाते समय सस्ते में गुड्डू की मौत हो गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *