मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्र गदगद, सीएम का जताया आभार

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को रहपुरा स्थित त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज पर मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार पत्र भेजा। जिलाध्यक्ष कपिल यादव की अगुवाई मे दिए गए आभार पत्र मे बताया गया कि सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। साथ ही शिक्षामित्रों एवं उनके परिवार के सदस्यों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। महिला शिक्षामित्रों को पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण की सुविधा भी प्रदान की गई है। सरकार के इन निर्णयों से प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षामित्रों एवं उनके परिवारों मे खुशी की लहर है। महामंत्री कुमुद केशव पांडे ने मुख्यमंत्री को मानदेय बढ़ोतरी व कैशलेस इलाज सुविधा के लिए धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर दिनेश कुमार गंगवार, शिशुपाल सिंह, संजीव कुमार गंगवार, आसिम हुसैन, सत्यम गंगवार, राजीव उपाध्याय, उवैस रजा खान, वीरेंद्र गंगवार, दीनानाथ, राजेश गंगवार, प्रदीप कुमार यदुवंशी, मोहम्मद आसीन, मोहम्मद युनुस अंसारी, सोमपाल, सतीश गंगवार, शिवलाल, दिनेश कुमार, पुष्पा कुमारी, मीनाक्षी, इसरार अहमद, फरजंद अली, ग्रीस सिंह, हरीश कुमार, नरेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *