मंत्री ने शिक्षामित्रों का किया सम्मान, सीएम को भेजा आभार पत्र

आंवला, बरेली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने आंवला क्षेत्र के शिक्षामित्रों का सम्मान किया। सरकार द्वारा मानदेय की बढ़ोत्तरी किए जाने पर शिक्षामित्रों ने खुशी जताई है। वही उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने मंत्री को मुख्यमंत्री से संबंधित आभार पत्र व स्मृति भेंट किए। नगर के निरामया हास्पिटल सभागार मे हुए सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रूपये प्रति माह कर दिया है। इससे लगभग 1.5 लाख शिक्षामित्रों मे खुशी की लहर है। मानदेय बढ़ोत्तरी से शिक्षामित्रों और उनके परिवार का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। उन्होंने कहा कि आंवला मे पांच लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा भी मुहैया हो गई है अब रोगी आयुमान कार्ड से भी निशुल्क चिकित्सा करा सकते है। वही प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर शॉल ओढ़ाकर व पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ओर से मंत्री को मुख्यमंत्री के नाम एक आभार पत्र भी प्रेषित किया गया। उन्होनें सुभाष सिंह, मनोज शर्मा, देवपाल, राघवेंद्र सिंह, दान सिंह, दलवीर तोमर, दिनेश दीक्षित, मो असगर अली, शशिबाला, नीरज शर्मा, ममता वर्मा, प्रवेश कुमारी सहित सैकड़ों शिक्षामित्रों का सम्मान किया। मंचासीन यूपी प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष कपिल यादव, राजीव सिंह कठेरिया, लटूरी सिंह यादव, धर्म सिंह राजपूत, ब्लाक अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, रामनिवास राना, राजेश पाली रहे तथा संचालन ब्रह्मपाल शर्मा ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *