बरेली। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद गुरुवार को बरेली पहुंचे। सर्किट हाउस मे मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव के 100 विधायक लाने के ऑफर पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव अखाड़े के पहलवानों को लेकर आए थे। अखिलेश भाड़े के पहलवानों से सत्ता मे आना चाहते है। शंकराचार्य के मामले में डॉ. संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार ने तो लाठी चार्ज कराया था। आज सत्ता से बाहर है तो अलग राग अलाप रहे है। मायावती के बयान पर कहा कि अम्बेडकरवादी विचारधारा अब बसपा भी भूल गई। निचले पायदान पर रहने वालों का उनको ख्याल नही है। सिर्फ एनडीए ही सभी का ध्यान रखता है। शंकराचार्य के सम्मान मे कांग्रेस मैदान मे के सवाल पर डॉ संजय ने कहा कि पहले कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान मे तो मैदान मे आए।।
बरेली से कपिल यादव
