भाजपा: महानगर में बदलाव, नौ को बाहर का रास्ता, नए चेहरों को मौका

नवाबगंज, बरेली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद सोमवार की देर रात बरेली जनपद मे भाजपा के तीनों संगठनात्मक जिलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। इस बार सबसे बड़ा बदलाव महानगर टीम मे हुआ है। पिछले 6 साल से विभिन्न पदों पर जमे महानगर टीम के 9 पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है जबकि छह पदाधिकारी जुगाड़वाजी से टीम में वापसी करने में सफल रहे। इस वदलाव में सबसे अहम वात यह है कि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के बेहद करीबी अरुण कश्यप को इस बार टीम मे जगह नही मिली जबकि सांसद छत्रपाल गंगवार अपने करीबी डॉक्टर आदेश गंगवार को महामंत्री बनाने मे सफल रहे। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के वाद महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने देर रात करीब 11 बजे महानगर कार्यकारिणी की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की। कार्यकारिणी मे इस वार उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, महामंत्री प्रतेश पांडे, उपाध्यक्ष अरुण कश्यप, उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव को नई टीम में जगह नही मिली। इनके साथ मंत्री जेपीएस पाल, मंत्री राजीव गुप्ता और कोषाध्यक्ष राज को भी टीम मे जगह नही मिली। नई टीम मे प्रभु दयाल लोधी, विष्णु अग्रवाल, विभु शर्मा, डॉ तृप्ति गुप्ता, राजकिशोर, डॉ रामचंद्र मौर्य और अमरीश कठेरिया, प्रवेश वर्मा रहे। इस वार की टीम मे कई पदाधिकारियों के डिमोशन भी हुए और कई प्रमोट भी किए गए है। महानगर टीम में इस वार 14 नए चेहरे शामिल किये गए है। इसमे एक-दो पूर्व मे पदाधिकारी रह चुके है जबकि कुछ दवा कारोबारी और अन्य व्यापार करने वाले भी शामिल हुए है। इधर, भाजपा के बरेली जिले के जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा की ओर से जारी की गई कार्यकारिणी की सूची मे ज्यादातर पदाधिकारी रिपीट हुए है। उनकी टीम मे नाम मात्र का बदलाव हुआ है। टीम में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत को जगह मिली है। उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया है। आंवला जिले के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह की ओर से जारी की गई कार्यकारिणी की सूची मे कुछ नए चेहरे भी शामिल हुए है। इस वार उनकी टीम मे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय को महामंत्री पद मिला है। हालांकि अभी तीनों संगठनात्मक जिलों की कार्यकारिणी मे तीन-तीन पदाधिकारी की घोषणा नही हुई है इसमें मीडिया प्रभारी भी शामिल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *