बूथों का निर्धारण अब मतदाताओं की संख्या पर आधारित होगा- एसडीएम

बरेली। जनपद की आंवला तहसील में एसडीएम विदुषी सिंह ने रविवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में मतदाताओं की संख्या के आधार पर मतदान बूथों के निर्धारण सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान स्थल पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 होगी। यह निर्धारण मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी मे किया गया। बैठक मे मतदान स्थलों के गठन और उनकी सीमाओं के निर्धारण के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनमोल गुप्ता, प्रभाकर शर्मा, सपा के इंद्रपाल सिंह, कांग्रेस के सरफराज बेग, बसपा के राहुल गौतम और राजकुमार सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *