आंवला, बरेली। जनपद के थाना आंवला क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो में दबंगई दिखाने पर संभल के पेट्रोल पम्प स्वामी के बेटे पर डिपो प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम और सीओ ने शुक्रवार को डिपो के सुरक्षा प्रबंधों ने एक घंटे से ज्यादा समय तक निरीक्षण किया, कैमरे देखे और आवश्यक निर्देश दिए है। बीपीसीएल डिपो प्रबंधक स्वपन कुमार मांझी ने दर्ज मुकदमे मे कहा कि 25 मार्च की शाम को ताज फिलिंग स्टेशन के डीलर गफ्फर अहमद के बेटे आसिफ ने हमारे एसडी अधिकारी को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। अगले दिन गुरुवार को आसिफ चार अज्ञात लोगों को लेकर डिपो परिसर में कार से आ गया। हथियार होने के संदेह होने पर जब सुरक्षा कर्मियों ने जांच की तो चार लोग डिपो की दीवार कूदकर भाग गए। पुलिस ने आसिफ को हिरासत मे ले लिया। बदायूं मे एचपीसीएल प्लांट में पिछले दिनों दो अफसरों की गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। आसिफ का कहना है कि डिपो के एक व्यक्ति द्वारा उनके टैंकर में पेट्रोल-डीजल का लोड देने के लिए रुपये मांगें जा रहे थे, विरोध करने पर उसे फंसाया जा रहा है। वही आंवला की एसडीएम विदुषी सिंह तथा सीओ नितिन कुमार ने शुक्रवार को बीपीसीएल डिपो में सुरक्षा प्रबंधों का एक घंटे से ज्यादा समय तक निरीक्षण कर निर्देश दिए। अफसरों के साथ मीटिंग की। सीसीटीवी कैमरों को देखा, सुरक्षा कर्मियों का रिकार्ड चेक किया।।
बरेली से कपिल यादव
