बरेली। विद्युत वितरण मंडल बरेली की तरफ से शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाकर 1116 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए। बिजली मीटर की सील के साथ छेड़छाड़ व नुकसान पहुंचाने के मामले मे 339 लोगों पर तो बिजली चोरी के मामले में 60 पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। 421 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। 30.72 लाख रुपये की वसूली की गई। जनपद मे हाई लाइन लॉस एवं हॉटस्पॉट क्षेत्रों मे वृहद मॉर्निंग रेड एवं कांबिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 1116 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए। शहर में विनायक अस्पताल के पीछे, मौर्या कॉलोनी, मिनी बाइपास, प्रेम नर्सरी, सैदपुर हॉकिंस रोड, भारत पेट्रोलियम के सामने, विपिन हॉस्पिटल के पास, अशरफ खां छावनी, शैलेंद्रनगर, मीरा की पैठ, एजाज नगर गौटिया, जगतपुर, जसौली व आलिया अस्पताल के पीछे के इलाके में चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच में तीन मीटर नो-डिस्प्ले व डिफेक्टिव पाए गए, जिन्हें तत्काल बदला गया। विद्युत वितरण मंडल बरेली के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विद्युत नगरीय वितरण मंडल की तरफ से शनिवार तड़के अभियान चलाकर 30 किलोवॉट की बिजली चोरी चोरी पकड़ी गई। 10 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, तीन के कनेक्शन काटे गए। एक उपभोक्ता से 29,400 रुपये की बकाया धनराशि भी जमा कराई गई। निगम की ओर से विनायक अस्पताल के पीछे, मौर्या कॉलोनी, मिनी बाइपास, प्रेम नर्सरी, सैदपुर हॉकिंस रोड, भारत पेट्रोलियम के सामने, विपिन हॉस्पिटल के पास, अशरफ खां छावनी, शैलेंद्रनगर, मीरा की पैठ, एजाज नगर गौटिया, जगतपुर, जसौली व आलिया अस्पताल के पीछे के इलाके में चेकिंग अभियान चलाया गया। GGइस दौरान 10 उपभोक्ता इनकमिंग केबल के अलावा अतिरिक्त केबल डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। जांच में तीन मीटर नो-डिस्प्ले व डिफेक्टिव पाए गए, जिन्हें तत्काल बदला गया। अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।।
बरेली से कपिल यादव
