बाल वैज्ञानिक अपने प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन करके रखेंगे भविष्य की नींव और देंगे अपने नवाचारों को पंख

बरेली- बाल वैज्ञानिक अपने नवाचार एवं दृष्टिकोण का प्रदर्शन इंस्पायर अवार्ड मानक डिस्ट्रिक्ट लेवल एग्जिबिशन और प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन करके भविष्य की नींव रखेंगे और अपने नवाचारों को पंख देंगे।
इसके अंतर्गत बरेली जनपद के सत्र 2025 – 26 के 130 बाल नवाचारी सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा से चयनित हुए। 2025- 26 में 130 नवाचार चयनित किए गए कुल 130 जो अपने अभिनव विचारों और नए विचारों को प्रस्तुत करेंगे यह बाल वैज्ञानिक अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन DLEPCs में करेंगे, इस प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में Rs 10000/- की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित कर दी जाती है जिससे वह अपने नवाचारी विचारों को मॉडलों के रूप में अच्छे से तैयार कर सकें यह राशि उन्हें अपनी वैज्ञानिक दृष्टिकोण को तैयार करने व आवश्यक सामग्री खरीदने हेतु प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाती है , यह प्रदर्शनी बाल विज्ञानियों को अपनी नवीन सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान करेगी, प्रदर्शनी का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को विज्ञान नवाचार और अनुसंधान की ओर प्रेरित करना है उनके बाल उद्देश्यों के विचारों को एक मंच प्रदान किया जा रहा है जहां पर ज्यादा नवाचारों का चयन होता था सत्र 2025- 26 में समस्त बरेली जनपद के 1037 विद्यालयों ने 5093 नवाचार इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर अपलोड किया जिसमें से कुल 130 नवाचार का चयन किया गया है नवाचारी चयन में बरेली स्टेट रैंक 13 है बरेली मंडल रैंक प्रथम है बदायूं 107, शाहजहांपुर 95 ,पीलीभीत 80 । इस कार्य हेतु जनपद बरेली के समस्त राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य नोडल के रूप में बेसिक शिक्षा के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी संबंधित विकासखंड, SRG एवं एआरपी द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया गया जिसका परिणाम समस्त जनपद बरेली़ के सामने है इस पूरे प्रोग्राम में जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली डॉक्टर अजीत कुमार जी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में मेरे द्वारा जिला नोडल अधिकारी बरेली में व्यापक प्रसार प्रसार करते हुए इस परिणाम को प्राप्त किया है समस्त बरेली जनपद के नवाचारी छात्र एवं छात्राए इंस्पायर अवार्ड मानक की डिस्ट्रिक्ट लेवल एग्जिबिशन एंड प्रोजेक्ट कंपटीशन अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को विज्ञान नवाचार और अनुसंधान की ओर प्रेरित करना है। राजकीय विद्यालयों में एक मात्र कॉलेज राजकीय हाई स्कूल ताल गोटिया क्यारा बरेली के तीन छात्रों स्पर्श मौर्या, खुशबू सिंह एवं नैन्सी का चयन इंस्पायर अवार्ड मानक में हुआ।

— बरेली से पी के शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *