बरेली। जनपद की बारादरी पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 363 ग्राम अफीम बरामद हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय पाण्डेय के नेतृत्व में रविवार देर रात पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी गुलजार नगर पीली मिट्टी के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। घेराबंदी कर जव पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से 363 ग्राम अफीम मिली। आरोपियों की पहचान फाल्तुनगंज निवासी आशू बजाज और सिकलापुर निवासी सर्वेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सर्वेश पहले भी चोरी व जालसाजी के मामलों में जेल की हवा खा चुका है। आरोपियों ने अफीम बिसौली क्षेत्र के एक किसान से खरीदी थी। शहर मे फुटकर मे बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पुलिस टीम में बारादरी थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय पाण्डेय, चौकी प्रभारी जगतपुर कुशलपाल सिंह आदि शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव
