शाही, बरेली। जनपद के थाना शाही क्षेत्र मे शादी वाले दिन दूल्हे का शव बाग मे पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना पर शादी वाले घर मे चीखपुकार और मातम छा गया। शुक्रवार को युवक का तिलक समारोह हुआ था। इसके बाद वह बिना बताए घर से निकल गया था। सुबह लोगों ने पेड़ से शव लटका देख परिजन को सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कराए। परिजन ने किसी रंजिश से इनकार किया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिग आया है। हालांकि जांच के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है। शाही के मोहल्ला सुभाषनगर मे रहने वाले रामदास मौर्य के 24 वर्षीय बेटे देवेंद्र का शव शनिवार सुबह करीब छह बजे साप्ताहिक बाजार के बाग मे आम के पेड़ से लटका मिला। लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। देवेंद्र के घुटने जमीन पर टिके थे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र का शुक्रवार शाम तिलक समारोह हुआ था। शनिवार शाम बारात रिठौरा क्षेत्र के गांव मे जानी थी। एक रिश्तेदार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे डीजे पर डांस करने के दौरान एक व्यक्ति से देवेंद्र का विवाद हुआ था। देवेंद्र कब घर से निकला या किसी के बुलाने पर गया था। उन्हें इसकी जानकारी नही है। जिस समय शव मिलने की सूचना मिली उस वक्त घर मे महिलाएं खुशियां मना रही थी। खबर मिलते ही खुशियां मातम मे बदल गई। मृतक दो भाइयों मे छोटा था। जिस जगह शव मिला वहां से 30 मीटर की दूरी पर देवेंद्र की परचून की दुकान है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर मिले हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे है। पिता रामदास मौर्य भी हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे है। पिता ने बताया कि देवेंद्र शादी से बहुत खुश था। देर रात तक उसने डीजे पर डांस किया था। इस दौरान कस्बे के ही एक व्यक्ति से उसका विवाद हो गया था। इसके बाद रात करीब दो बजे उसका कही पता नही चला। सुबह छह बजे लोगों ने बाग मे शव लटका देख परिजन को सूचना दी। घटनास्थल पर हालात हत्या की ओर कर रही इशारा : देवेंद्र के गले मे जिस रस्सी का फंदा बना मिला वह रस्सी पुरानी है। देवेंद्र के पिता रामदास ने यह रस्सी उनके घर की होने से इनकार किया है। ऐसे मे सवाल उठता है कि अगर देवेंद्र ने आत्महत्या की है तो वह रस्सी घर से नही ले गया तो कहां से लाया और वह भी रात के दो बजे। वही जहां शव लटका मिला तो उसके घुटने भी जमीन से टिके हुए थे। ऐसे मे परिजन ने आशंका जताई है कि किसी ने देवेंद्र की हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटकाया है और रस्सी भी हत्यारा अपने साथ लाया था। हालांकि देवेंद्र के शरीर पर चोट के निशान नही दिख रहे है।।
बरेली से कपिल यादव
