बाड़मेर जिले के शिविरों में मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग सबसे ज्यादा

*संवेदनशीलता से कार्य करते हुए आमजन को राहत पहुंचाएं : प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता

राजस्थान/बाड़मेर- बाड़मेर जिले के प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर नगर परिषद कार्यालय में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शहरी सेवा शिविर में आने वाले आमजन की मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप संवेदनशीलता से कार्य करते हुए सुनिश्चित किया जाए कि शिविर में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति बिना किसी परेशानी के अपना कार्य पूर्ण कराए और उसकी मूलभूत समस्याओं का समाधान करते हुए त्वरित राहत मिले।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी संवेदनशीलता, समर्पण और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। शहरी सेवा शिविरों का आयोजन केवल औपचारिकता करने वाले न रह जाए, बल्कि धरातल पर इसकी सार्थकता साबित हो। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिले। उन्होंने कहा कि यह शिविर शहरी क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, शहरी सुविधाओं, शिकायत निवारण और आवश्यक दस्तावेजों के लिए एक छत के नीचे सुविधा प्रदान के लिए आयोजित किए जा रहे है।

प्रभारी सचिव गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे शिविरों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित फीड बैक लिया जाए और आने वाले फरियादियों की मूलभूत समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। ताकि शहरी सेवा शिविरों के आयोजन की वास्तविक रूप से धरातल पर साथर्कता साबित हो सके।

प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता एवं जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल,समाजसेवी दिलीप पालीवाल ने पटटे एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और बाड़मेर उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर,आयुक्त भगवतसिंह परमार , समाजसेवी रमेशसिंह इंदा,महावीर सिंह चूली, लूणकरण बोथरा, पृथ्वीराज चांडक, किशन बोहरा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण एवं नगर परिषद के विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही फरियादी भी उपस्थित रहे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *