बाड़मेर इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा तीन दिवसीय विराट भारत सम्मेलन : डॉ संदीप रांकावत

राजस्थान/बाड़मेर- राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में भारत सरकार की मंशा अनुरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली के प्रचार प्रसार हेतु ’विराट भारत सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुसंस्कृत, सुरक्षित, समृद्ध भारत थीम पर आधारित होगा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बाड़मेर के प्राचार्य डा संदीप रांकावत ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय ’’विराट भारत सम्मेलन’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम के तीन दिवसीय सशस्त्र सेना आदि की आयुध प्रदर्शनी, कैरियर गाईडेंस मेला, नवाचार एवं स्टार्टअप प्रदर्शनी, फुड एवं गेम जोन, तथा लक्की ड्रॉ का आयोजन किया जा रहा है इसके साथ साथ तीनों दिन सांस्कृति संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमे देशभक्ति से भरपुर सामूहिक नृत्य, नाटक, गीत तथा क्षेत्रीय लोक नृत्य इत्यादि का प्रर्दशन किया जाएगा।

डा संदीप रांकावत ने कहा कि प्रथम दिन कार्यक्रम का शुभारम्भ के पश्चात पंकज ओझा, डायरेक्टर ड्युस बैंक अमेरिका एवं संस्थापक सदस्य विश्व सारथी संस्थान का ऑनलाईन व्याख्यान रहेगा। कार्यक्रम की अगली कड़ी में हेकेथॉन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें एआई, साईबर सुरक्षा और सॉफ्टवेयर विकास पर केेन्द्रित होगें जिनका उद्धेश्य क्षेत्रीय तकनीकी नवाचार को बढावा देना है। डॉ श्रण्त्ण् शर्मा डायरेक्टर सेवानिवृत भारतीय अनुसंधान संगठन जोधपुर का व्याख्यान रहेगा।

इस कार्यक्रम के पश्चात बाड़मेर जिला मुख्यालय के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों के प्राचार्य, प्रबंधकों के साथ परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा जिसमे शिक्षण पद्धति में नवाचार, एनईपी 2020 का क्रियान्वयन, शिक्षा मे एआई और संस्थान प्रबंधन पर चर्चा की जाएगी और छात्रों के कल्याण और शिक्षण पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अगली कड़ी में आयुध, हथियार एवं तकनीकी आदि की प्रदर्शनी लगायी जाएगी और विभिन्न व्यंजनो के साथ साथ उच्च गुणवता का भोजन, फास्ट फुड इत्यादि के स्टॉल लगाये जायेगें तथा स्टार्टअप इनोवेशन पेवेलियन एवं कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के अगली कड़ी में विशेष व्याख्यान डॉ. अंकित शाह, भू-राजनैतिक एवं आर्थिक विशेषज्ञ अहमदाबाद का रहेगा। जिसमें वे वर्तमान वैश्विक हालातों और अर्थव्यवस्था पर भारत के सन्दर्भ में बाड़मेर की जनता के साथ संवाद करेगें। इस दिन के अन्त के कार्यक्रम में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमे देशभक्ति से भरपूर सामूहिक नृत्य, नाटक, गीत तथा क्षेत्रीय लोक नृत्य इत्यादि का प्रर्दशन किया जाएगा।

डा संदीप रांकावत ने कहा कि द्वितीय दिवस ’’विराट भारत सम्मेलन’’ कार्यक्रम के अगले दिन दिनांक 15.04.2026 को कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें जिसमें प्रातः 9ः30 बजे से 2ः00 बजे तक महाविद्यालय का विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियो के साथ भ्रमण एवं करियर मार्गदर्शन के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में जिले की समस्त राजकीय एवं निजी स्कूल, कॉलेज तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, स्टाफगण एवं बाड़मेर जिले के विशिष्ठ प्रबुद्धजन एवं आम नागरिक भाग लेंगे तथा दिन भर जिले की विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन होगा तथा इस दिन का मुख्य आकर्षण का केन्द्र के मॉडल की प्रदर्शनी होगी जिसे जिले भर की स्कूल कॉलेजो के विद्यार्थियो का मुख्य आकर्षण रहेगा।

इस कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्रथम दिन की भांति सशस्त्र सेना बलो द्वारा आयुध, हथियार एवं तकनीकी आदि की प्रदर्शनी लगायी जाने की योजना है तथा सांय कालीन सांस्कृति संध्या का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज विद्यार्थियों के लिए हैकेथॉन के साथ-साथ सेना और प्रौद्योगिकी की प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी। जिसके साथ ही सैना तथा पुलिस बैण्ड प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा तथा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, लोकगीत संगीत, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नाटक आदि का आयोजन भी किया जाएगा।

डा संदीप रांकावत ने बताया कि तृतीय दिवस के कार्यक्रम में सशस्त्र सेना बलो द्वारा आयुध, हथियार एवं तकनीकी आदि की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा एवं विभिन्न व्यंजनो के साथ-साथ फास्ट फुड इत्यादि के स्टॉल लगाये जायेगें तथा स्टार्टअप इनोवेशन पेवेलियन एवं कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया जाएगा तथा ’’विराट भारत सम्मेलन’’ कार्यक्रम के समापन समारोह के साथ ही महाविद्यालय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम गर्जना का आयोजन होगा जिसमें महाविद्यालय के छात्रो के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, लोकगीत संगीत, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नाटकों का आयोजन भी किया जाएगा तथा पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी नागरिको में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक जागरूकता एवं सामाजिक मूल्यों का विकास एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा। इस कार्यक्रम में बाड़मेर जिले में सामाजिक कल्याण हेतु कार्य करने वाले पांच चेंजमेकर का सम्मान भी किया जाएगा। इस सम्बन्ध में ज्यादा जानकारी के लिए इन्जिनारिंग कालेज के हिमांशु दवे , कालेज प्रवक्ता भंवरलाल और अंकित छात्र समन्वयक ,निधि सोनी छात्रा समन्वयक से सम्पर्क करे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *