बरेली का बच्चन सीरियल की सूटिंग देखने को लगी भीड़

भमोरा, बरेली। बिना सुरक्षा व्यवस्था के रेलवे स्टेशन के पास चल रही ‘बरेली का बच्चन’ सीरियल की सूटिंग के देखने के लिए राहगीरों, ग्रामीणों की भीड़ उमड़ लग गई। इससे हादसे की आशंका बढ़ गई थी। आंवला-भमोरा रोड पर रेलवे फाटक से पखुरनी जाने वाले मार्ग पर मुबंई से आये कुछ कलाकारों के साथ कर्मचारियों ने नीले रंग के दो तीन पंडाल लगा रखे थे। डायरेक्टर शशांक भारद्वाज ने बताया कि वह कलर्स, जियो हॉटस्टार के लिए बरेली का बच्चन नाम के सीरियल तैयार कर रहे हैं उसी के लिए हीरो हीरोइन की एक प्रेम कहानी सूट की जा रही है। सीरियल में थाना भमोरा क्षेत्र का मकरंदपुर रेलवे स्टेशन की सूटिंग है। सूटिंग देर शाम तक चली। यहां हजारों की संख्या में ग्रामीण रेलवे ट्रैक पर तथा पखुरनी मार्ग पर खडे होकर सूटिंग देख रहे थे। मकरंदपुर स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि उनके पास इस सूटिंग की कोई सूचना नही है। अधिकारियों अवगत करा दिया गया है। थानाध्यक्ष भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि उन्हें भी इस सबंध मे कोई जानकारी है और न ही कोई अनुमति ली गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *