बजट घोषणा 2026-27 के प्रकरणों में एक सप्ताह में की सरकारी विभाग को भूमि आवंटित

राजस्थान/बाड़मेर- राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप उपखण्ड अधिकारी सेड़वा बद्रीनारायण विश्नोई ने आम जनता के परिवादों का संतोषजनक निस्तारण को अंजाम दिया है । उन्होंने बताया कि गत 18 माह में 1108 न्यायिक प्रकरणों और 200 सरकारी रास्तों के आवंटन के आदेश जारी कर आम जनता को बड़े पैमाने पर राहत दी गई । उपखण्ड में वर्षों से राजकीय भूमियों में से चालू परम्परागत बारहमासी स्थाई रास्तों के राजस्व अभिलेख में दर्ज नहीं होने से आम जनता को परेशानी हो रही थी ।

उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर अब तक 200 से ज़्यादा ऐसे रास्तों को राजस्व अभिलेख में दर्ज करने के आदेश दिए,जो कि एक रिकॉर्ड है । विश्नोई ने कहा कि इस अवधि के दौरान सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक श्मसान,उच्च जलाश्य,पशु उपकेन्द्र,जी एस एस,सहायक उप निदेशक कृषि विस्तार , पशु चिकित्सालय ,वाचनालय सहित 50 से अधिक मामलों में भूमि आवंटन की कार्रवाई की गई।

उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2026-27 में घोषित कार्यालय सहायक निदेशक कृषि विस्तार सेड़वा को ग्राम सम्मो की ढाणी के सरकारी खसरा नम्बर 819/606 , किस्म गैर मुमकिन धोरे में गुरुवार को भूमि आवंटन के आदेश जारी कर भरत कुमार सहायक कृषि अधिकारी सेड़वा को आदेश की प्रति सौंपी । इस अवसर पर किसान नेता पुरखाराम मांजू, देरामाराम थोरी और प्रधानमंत्री फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि जगदीश विश्नोई सहित सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद रहे ।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *