फ्रीजर की टोटी गायब देख डीडीओ ने लगाई फटकार, दी चेतावनी

शेरगढ़, बरेली। डीडीओ दिनेश कुमार यादव ने शुक्रवार को शेरगढ़ ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय परिसर मे शीतल पेयजल के लिए लगे फ्रीजर की टोंटी गायब देख भड़क गए। उन्होंने कर्मचारियों की फटकार लगाई और टोंटी लगाने को कहा। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को समयसीमा मे पूरा करने के निर्देश दिए। डीडीओ ने ब्लॉक परिसर मे काफी समय से अधूरा पड़ा प्रधानमंत्री मॉडल आवास का जायजा लिया। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ब्लॉक परिसर में लगे फ्रीजर की टोटियां न मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने दो दिन मे फ्रीजर ठीक कराने के निर्देश दिए और लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के निलंबन की चेतावनी दी। सामुदायिक शौचालय मे पानी, टोटी और अन्य व्यवस्थाएं ठीक न मिलने पर सुधार करने को कहा। उन्होंने उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों से विभागीय प्रगति की जानकारी ली। समाज कल्याण कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एडीओ समाज कल्याण अरविंद कुमार से पेंशन योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान बीडीओ इंद्रसेन सरोज, एडीओ पंचायत राजीव शर्मा, विकास गंगवार, देवेंद्र सिंह चौहान, अनिल बजाज, फैयद अली खान आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *