बरेली। परसाखेड़ा मे नवनिर्मित विधि विज्ञान प्रयोगशाला का सीडीओ देवयानी ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई तकनीकी और ढांचागत कमियां देखने को मिली। जिस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रति कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही सर्वर रूम मे मिली। जहां बिजली के तार खुली और असुरक्षित अवस्था में पाए गए। इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए तारों को समुचित रूप से कबर करने के निर्देश दिए। वहीं, लैब मे लगाए गए एक्जॉस्ट फैन के आगे फ्लैप गायब मिले। प्रयोगशाला के दरवाजों पर डोर स्टॉपर तक नहीं लगाए गए बेहैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था को एक-एक बिंदु को दुरुस्त करने की चेतावनी दी। निरीक्षण में सवसे चौकाने वाली कमी कोल्ड रूम मे मिली। यहां स्थापित की गई मशीनरी के सीरियल नंबर और सरकारी आगणन में दर्ज नंबरों मे भिन्नता पाई गई। सीडीओ ने पूरी मशीनरी के मिलान और परीक्षण करने के आदेश दिए। कई स्थानों पर टाइल्स टूटी हुई थीं जिन्हें तत्काल बदलने को कहा गया। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि विना इन कमियों को दूर किए और मानको के पूर्ण मिलान के विना भवन का हैंडओवर स्वीकार नही किया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
