बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत के नोटिस के बाद भी लोगों ने कपड़ा बाजार चौक मे सड़क किनारे से अतिक्रमण नही हटाया। इस पर बुधवार को नगर पंचायत प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण हटा दिया। फतेहगंज पश्चिमी मे कुम्हार कपड़ा चौक पर सीसी रोड प्रस्तावित है। रोड के दोनों ओर घर के सामने लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। रोड स्वीकृत होने पर नगर पंचायत ने 15 दिन पूर्व नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। तीन दिन पहले माइक से भी मुनादी कराई गई थी। इसके बावजूद लोगों ने अपने घरों के सामने से अतिक्रमण नही हटाया। बुधवार को नगर पंचायत कर्मियों ने जेसीबी से रोड के दोनों ओर घरों के आगे पड़े स्लैब और पैढ़ियां तोड़ दी। इस कार्रवाई से लोग मन ही मन नाराज तो दिखे लेकिन किसी ने विरोध नही किया। ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कस्बा के मोहल्ला अंसारी में मौजूद कुम्हार कपड़ा बाजार चौक पर सभासद के प्रस्ताव पर रोड स्वीकृत हुआ है। बुधवार को नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटा दिया।।
बरेली से कपिल यादव
