फतेहगंज पश्चिमी मे अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने शनिवार को थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम ठिरिया खेतल मे विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना स्वीकृति कराए की जा रही प्लॉटिंग, सड़क और बाउंड्रीवाल आदि को ध्वस्त कर दिया। बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन ने बताया कि हम लगातार निर्माण पर कार्रवाई कर रहे है। शनिवार को टीम ने शेखावत द्वारा करीब 7000 वर्गमीटर क्षेत्रफल मे बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति के भूखंडों का चिन्हांकन कर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां सड़क निर्माण और बाउंड्रीवाल का कार्य भी कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *