हाफिजगंज, बरेली। होली के दिन टेंट कारोबारी का शव उसकी दुकान के सामने टिन शेड के पाइप पर फंदे से लटका मिला। वहां शव को लटका देख लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। रिपोर्ट में हैंगिग पुष्टि हुई है। उदरनपुर गांव के हरपाल मौर्य की गांव के पास पीलीभीत हाईवे किनारे मौर्य मार्केट है। जिसमें करीब 20 दुकानें है। इनमें से कई दुकानें किराये पर है जबकि वह स्वयं टेंट का कारोबार करते थे। बुधवार को दिन मे उन्होंने परिजनों और परिचितों के साथ होली खेली थी। शाम को वह अपनी मार्केट पर आ गए थे। रात करीब आठ बजे वहां से गुजर रहे लोगों ने उनका शव दुकान के सामने टिनशेड के पाइप पर लटका देखा तो दंग रह गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता का आरोप था। कि बेटे की हत्या कर शव को लटकाया गया है। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे सीओ नीलेश मिश्र व थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने शव को नीचे उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। नवाबगंज मे एसी मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान: नवाबगंज, बरेली। गृह कलह से परेशान एक एसी मैकेनिक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। उसका शव एक बाग मे आम के पेड़ पर उसकी शर्ट के सहारे झूलता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। उसको मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कस्बे के मोहल्ला याकूबपुर निवासी संतोष कश्यप 35 वर्ष एसी और फ्रिज सही करने का कार्य करते थे। बताया जाता है। उसका अपने परिजनों से विवाद चल रहा था। जिससे परेशान होकर उसने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। गुरुवार को लोगों ने सिजौलिया गांव के पास स्थित एक आम के बाग मे आम के पेड़ पर उसका शव शर्ट के सहारे झूलता देखा। पेड़ पर शव झूलता देख वहां लोगो की भारी जुट गयी। इसकी खबर उसके परिजनों को मिली तो परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने जांच पड़ताल की। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी रचना कश्यप, मां रामलली, पिता होरीलाल का रो-रो कर बुरा हाल है।।
बरेली से कपिल यादव
