प्लास्टिक पाइपों मे लगी भीषण आग, व्यापारियों मे मची अफरातफरी

बरेली। शहर के एमबी इंटर कॉलेज के मैदान मे आग लगने से वहां रखे बिजली और पानी के पाइप चपेट में आ गए। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आपको बता दें कि एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में बिजली और पानी के प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे। रविवार दोपहर ग्राउंड में खड़ी झाड़ियों मे किसी तरह आग लग गई और पाइप भी उसकी चपेट में आ गए। पाइप प्लास्टिक के होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। इससे इलाके मे अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोग आग बुझाने मे जुट गए। मगर आग की तीव्रता के आगे उनके प्रयास नाकाम रहे। इसी बीच वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एमबी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आग लगने की जानकारी मिलते ही व्यापारियों ने अफरातफरी मच गई। व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि उन्होंने तुरंत इसकी सूचना देने के लिए इंस्पेक्टर प्रेमनगर को फोन किया लेकिन उनका फोन नही उठा। फिर उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दो जगह खेत में भी लगी आग : रविवार दोपहर करीब दो बजे इज्जतनगर के कृष्णानगर के पास खेत मे आग लगने की भी सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने वहां पहुंचकर आग बुझाई। इसके बाद भोजीपुरा के गांव धिमनी मे भी एक खेत में आग लग गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *