फरीदपुर, बरेली। जनपद की फरीदपुर तहसील क्षेत्र मे गुरुवार तड़के सेंट्रल जीएसटी की टीम ने सीआरपीएफ जवानों के साथ प्लाईवुड फैक्ट्री में छापेमारी की। टीम ने प्लाईवुड फैक्ट्री के साथ फैक्ट्री मालिक के आवास समेत उनके अन्य प्रतिष्ठानों पर भी दस्तक देकर रिकार्ड खंगाला। प्लाईवुड कंपनी संचालकों का उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक कारोवार फैला है। इस छापेमारी से व्यापारियों में चर्चा का बाजार गर्म है। सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री मालिक रवि नेमानी ने 10 फरवरी को राजस्थान के एक बड़े शहर मे अपने बेटे की भव्य शादी समारोह का आयोजन किया था। बताया जा रहा है कि एक प्रतिष्ठित होटल मे कई कमरे बुक कर चार दिन तक चले समारोह मे करोड़ों रुपये खर्च किए गए। इसी के बाद आयकर विभाग ने वित्तीय लेनदेन पर निगरानी शुरू की थी। सूत्रों का दावा है कि विभागीय टीम पिछले कई दिनों से गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। गुरुवार को एक साथ 10 टीमों ने रवि नोमानी और उनसे जुड़े लोगों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। फरीदपुर के भगवानपुर फुलवा और नवादाचन गांव क्षेत्र मे कई प्लाईवुड फैक्ट्रियां संचालित है। पांचजन्य प्लाईवुड फैक्ट्री मे कार्रवाई के बाद आसपास की कई इकाइयों मे एहतियातन काम बंद कर दिया गया और कर्मचारियों को घर भेज दिया गया। हालांकि आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नही किया गया है, लेकिन कार्रवाई के बाद प्लाईवुड कारोबार से जुड़े व्यापारियों में हलचल बनी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घर के बाहर खड़े हो गए थे दो वाहन: रवि नेमानी का सिविल लाइंस क्षेत्र मे कचहरी के पीछे स्थित कॉलोनी में आवास है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब दस बजे से ही दो वाहन उनके घर के बाहर खड़े थे, जिन पर कमर्शियल नंबर प्लेटें लगी थी। गुरुवार तड़के करीब पांच बजे उन्हीं वाहनों से उतरी आवकर टीम ने आवास में प्रवेश कर तलाशी अभियान शुरू किया। टीम ने घर से दस्तावेज और अन्य अभिलेखों की जांच की। आपको बता दें कि इस फैक्ट्री पर यह पहली छापेमारी नही है। इससे पहले भी जुलाई 2025 फरवरी 2023 मे सीजीएसटी की टीम फैक्ट्री मे छापेमारी कर चुकी है। फैक्ट्री के टीम मे शामिल अधिकारी खातों, कंप्यूटर डाटा और जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। बाहर सुरक्षा घेरा पूरी तरह से मुस्तैद किया गया है। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने फैक्ट्री परिसर को अपने कब्जे में लेकर उसे छावनी में तब्दील कर दिया है। व्यापारिक सूत्रों का कहना है कि ग्रीना प्लाई कंपनी से जुड़े कारोबारियों के यहां भी आयकर विभाग की टीमों ने जांच शुरू की है। इसी क्रम मे रामपुर, मुरादाबाद और उत्तराखंड के कुछ प्लाई उद्यमियों के यहां भी छापेमारी की कार्रवाई जारी है। हालांकि विभाग की और से आधिकारिक बयान जारी नाहीं किया गया है। आयकर छापेमारी के बाद से उद्यमियों-व्यापारियों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। विभागीय कार्रवाई के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।।
बरेली से कपिल यादव
