प्रयागराज नदी में नहाते समय 4 दोस्तों की डूबकर मौत; मरने वालों में दो सगे भाई

प्रयागराज – उत्तर प्रदेश के प्रयागराज गंगा नदी में नहाते समय चार बच्चे डूब गए।दोस्तों को डूबता देखकर दूसरे बच्चे भी उन्हें बचाने के लिए कूदे इस दौरान एक-एक करके सभी डूबने लगे और गहरे पानी में समा गए।शोर सुनकर आसपास के गोताखोर पहुंचे और बच्चों को बचाने के लिए नदी में चलांग लगा दी। पहले दो बच्चों के शव बाहर निकाल गए करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद बाकी दो बच्चों की डेडबॉडी बरामद की गई। मरने वालों की पहचान 13 वर्षीय कुनाल 10 वर्षीय निहाल 10 वर्षी ऋषभ और 17 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है।घटना की सूचना पर परिवार वालों के साथ पूरे गांव के लोग गंगा किनारे पहुंच गए।घटना शुक्रवार सुबह 10:30 बजे मांडा थाना क्षेत्र की है। वहीं सीएम योगी ने भी इस हादसे का संज्ञान लेते हुए अफसर को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।बामपुर गांव के रहने वाले अनिल कुमार के दो बेटे कुनाल और निहाल राजाराम का बेटा दीपक कमलेश कुमार का बेटा ऋषभ नहाते समय डूब गए‌।दोस्तों के साथ नहाने आए 7वी के छात्र अमन ने बताया गांव के कुल 9 लड़के नहाने पहुंचे थे।सभी एक साथ नहा रहे थे।इसी बीच कान्हा और निहाल डूबने लगे दोस्त को डूबता देखकर हम सभी उन्हें बचाने के लिए उनकी तरफ गए।इसके बाद हम लोग डूबते चले गए मेरे साथ निहाल कुना, छोटे ,दीशु,मोहित, दिवांशु, दीपक,कान्हा पहुंचे थे। वही कुणाल और निहाल की मां ने कहा कि मेरे घर के दो चिराग चले गए मेरा सब कुछ लुट गया मैं बर्बाद हो गई‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *