बरसेर, व्योंधन खुर्द (बरेली)। बाइक से पेट्रोल निकालते समय आग लगने से ढाई साल की बच्ची और उसके माता-पिता झुलस गए। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई और उसके माता-पिता का इलाज चल रहा है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सिरौली के गांव नवाबपुरा निवासी लालजीत बुधवार को अपनी बाइक की टंकी में पाइप लगाकर पेट्रोल निकाल रहे थे। पास ही उनकी पत्नी सुमन गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी और उनकी ढाई साल की बेटी नित्या भी वही बैठी हुई थी। बोतल मे पेट्रोल निकालने के बाद लालजीत ने बाइक की टंकी से पाइप खींचा और उसी झटके मे पाइप मे भरा पेट्रोल गैस चूल्हे पर जा गिरा। इससे गैस चूल्हे मे आग लग गई और हड़बड़ाहट मे पास ही रखी पेट्रोल से भरी बोतल भी गिर गई। जिससे वहां आग भड़क गई और लालजीत की बेटी नित्या आग की चपेट मे आ गई। बेटी को बचाने के प्रयास मे लालजीत और उनकी पत्नी सुमन भी आग की चपेट मे आ गए। चीखपुकार पर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। पुलिस ने तीनों को बदायूं मे बिसौली क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम बच्ची नित्या की मौत हो गई। माता-पिता की हालत भी गंभीर है। वही पेट्रोल से लगी आग मे झुलसे परिवार में बच्ची की मौत हो गई। जिसको गुरुवार को माता-पिता की गैर मौजूदगी में दफन कर दिया गया। बुधवार को नवाबपुरा के ललाजीत बाइक से पेट्रोल निकाल रहे थे। इस दौरान कुछ दूरी पर जल रहे गैस चूल्हे पर पेट्रोल पहुंच जाने से आग लग गई। जिसमें दंपत्ति और बच्ची बुरी तरह से झुलस गए। आसपास में रखे कपड़े और अन्य सामान जल गया। परिजनों ने तीनों को एक अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां पर देर शाम बच्ची की मौत हो गई। दंपत्ति का इलाज चल रहा है। गुरुवार को लालजीत के पिता और भाई ने गमगीन माहौल मे बच्ची का दफन कर दिया। वही आग मे झुलस कर बच्ची की मौत और माता-पिता के झुलस जाने और बच्ची की मौत से परिवार मे होली की खुशियां पल भर मे ही मातम मे बदल गई। दम्पत्ती के दो बच्चे थे। जिनमें अब कुछ माह का एक बेटा है।।
बरेली से कपिल यादव
