आंवला, बरेली। जनपद के आंवला थाने की पुलिस ने होली का पर्व बेहद खास और भावनात्मक तरीके से मनाया। गुरुवार को पुलिस की होली पर कोतवाल कुंवर बाहादुर सिंह और उनके स्टाफ ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और मानसिक मंदित आश्रय गृह के मूकबधिर बच्चों के साथ होली की खुशियां बांटी। गुरुवार को थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की गाड़ियों से वृद्धाश्रम और आश्रयगृह के बुजुर्गों व मूकबधिरों को ससम्मान थाने लाया गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें गुलाल और रंग लगाकर होली की बधाई दी। उनके साथ बैठकर भोजन किया और उन्हें प्रसाद, फल, मिष्ठान व उपहार भेंट किए। इस दौरान एसडीएम विदुषी सिंह ने पुलिस के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों की असली खुशी मिल-जुलकर और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के साथ मनाने मे ही है। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नही, बल्कि समाज के प्रति अपनी मानवीय जिम्मेदारियों को निभाना भी है। इस दौरान इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद कुमार, एसएसआई राजेश मिश्रा, एसआई अमरीश मिश्र, राजेश रावत, जय गोविंद सिंह, रमाकांत तिवारी एडवोकेट, ऊषा सतीजा, शोखी अग्रवाल आदि तमाम समाज सेवी आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
