पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने बाले संदिग्ध नंबर और आईपी एड्रेस की हो रही जांच

बरेली। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी को ई-मेल भेजकर पासपोर्ट कार्यालय, पासपोर्ट सेवा केंद्र व डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले मे पुलिस को चार-पांच संदिग्ध मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस की जानकारी मिली है। इनके बारे मे आगे की जानकारी मे पुलिस जुटी हुई है। आपको बता दें कि शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.15 बजे क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की मेल आईडी पर एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इस ई-मेल मे बेंगलुरू मे डॉ. अब्दुल मोहम्मद के अपमान को एमके स्टालिन और सभी डीएमके समर्थकों का अपमान बताया गया था। इसमें कहा गया कि दोपहर दो बजे इस्लामिक प्रार्थना के दौरान आपके पासपोर्ट, डाकघर सेवा केंद्र में धमाका करने के लिए दस जहरीले बम रखे है। ई-मेल देखते ही हड़कंप मच गया और सभी स्थानों पर पुलिस, डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ता, एलआईयू व एटीएस की टीमों ने जांच शुरू कर दी। इस मामले मे एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एसपी क्राइम के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम को जांच के लिए लगाया था। टीम की जांच में सामने आया कि धमकी भरा ई-मेल हॉटमेल से भेजा गया है। इस पर माइक्रोसाफ्ट से ई-मेल के बारे में जानकारी मांगी गई तो उसका आईपी एड्रेस सामने आ गया। उससे चार-पांच संदिग्ध मोबाइल नंबरों की भी जानकारी मिली है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *