पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली गिरफ्तार

बहेड़ी, बरेली। पति को आत्महत्या को मजबूर करने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसका प्रेमी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पति ने पत्नी के अवैध संबंध से परेशान होकर आत्महत्या की थी। बांकौली गांव मे फरवरी माह मे राजकुमार ने आत्महत्या कर ली थी। राजकुमार की पत्नी छाया के गांव के ही युवक विद्याराम पुत्र केसरी लाल से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी पति को हुई तो पति राजकुमार और घर वालों ने समझाया लेकिन वह नही मानी। इस बात को लेकर छाया और राजकुमार के बीच कहासुनी हो गई। छाया और राजकुमार के बीच कहासुनी और मारपीट होने लगी। तनाव के चलते राजकुमार ने फंदा लगाकर 27 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी। राजकुमार के पिता मुन्ना लाल पुत्र ख्याली राम ने 14 मार्च को थाने मे राजकुमार की पत्नी छाया और उसके प्रेमी विद्याराम के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छाया को डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ अहमदपुर गौटिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *