निर्माण को लेकर हुई खुली बैठक मे ग्राम प्रधान और ग्रामीणों मे मारपीट

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव मे अन्नपूर्णा गोदाम के निर्माण को लेकर खुली बैठक में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों मे जमकर मारपीट हुई। जिसमें ग्राम प्रधान के बेटे समेत दो लोग घायल हो गए। घटना की तहरीर दोनों पक्षों ने थाना नवाबगंज मे दी है। ग्राम पंचावत परोथी मे सरदार नगर, रहमतुल्लापुर व टांडा गांव मजरा हैं। परोथी ग्राम पंचायत मे अन्नपूर्णा गोदाम का निर्माण कराया जाना है। ग्राम प्रधान श्याम सिंह अन्नपूर्णा गोदाम का निर्माण मजरा टांडा मे करा रहे है। जिसका परोथी, सरदार नगर व रहमतुल्लापुर गांव के लोग विरोध कर रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान टांडा मजरा के निवासी है इसलिए वह वहां अन्नपूर्णा गोदाम का निर्माण करा रहे है। ग्रामीणों की शिकायतों पर सोमवार को गोदाम के निर्माण के लिए परोथी गांव मे खुली बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें सरदार नगर मजरा के रामदास व अन्य गांव के लोगों ने टांडा मजरा में अन्नपूणा गोदाम का निर्माण न कराने की राय दी। जिसे लेकर ग्राम प्रधान श्याम सिंह, उनके पुत्र प्रभात व ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें ग्राम प्रधान का पुत्र प्रभात व दूसरे पक्ष के रामदास घायल हो गए। घटना की तहरीर दोनों पक्षों ने थाना नवाबगंज में दी। बाद मे दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। कोतवालत अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी थी। बाद मे दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। अब वह दोनों कार्रवाई नही चाहते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *