नाले मे युवक के गिरने पर जागा निगम

बरेली। शहर के सुभाषनगर की राजीव कॉलोनी में बाइक सवार के नाले में गिरने की घटना के बाद नगर निगम की नींद टूटी है। हादसे के बाद निगम ने मौके पर चेतावनी बोर्ड लगवा दिया है, जिसमें नाले की गहराई को लेकर लोगों को सचेत किया गया है। शनिवार रात बाइक से जा रहा एक युवक राजीव कॉलोनी के गहरे नाले में गिर गया था। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत युवक को बाहर निकाल लिया था, जिससे उसकी जान बच गई। बताया जाता है कि नाला पूरी तरह खुला है और वहां पर्याप्त रोशनी या सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। इससे बाइक सवार को नाले का अंदाजा नहीं लगा और वह उसमें गिर गया। हालांकि हादसे में युवक को गंभीर चोट नही आई। जिससे एक बड़ी अनहोनी बच गई। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि नाले पर बोर्ड लगा दिए गए हैं और इस पर जल्द ही स्लैब डाली जाएगी। वही घटना के बाद सोमवार को नगर निगम की टीम ने नाले के पास चेतावनी बोर्ड लगा दिया। जिस पर नाले की गहराई का उल्लेख कर लोगों को सचेत किया गया है। नगर निगम ने अब इस नाले को ढकने का निर्णय लिया है। करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से नाले पर ढक्कन डाला जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *