बहेड़ी, बरेली। छंगा टांडा स्थित नानकपुरी गुरुद्वारे के सरोवर की सफाई की सेवा हुई। दिल्ली कारसेवा के साथ सिख संगत ने कारसेवा कर दो दिन दिन ने होने वाली सफाई मात्र साढ़े चार घंटे में कर दी। सफाई कार्य मे कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख भी शामिल हुए। सिख समुदाय का पवित्र स्थान छंगा टांडा स्थित नानकपुरी गुरदारे के सरोवर की सफाई कार्य मात्र साढ़े चार घंटे में मुकम्मल हो गया। दिल्ली कारसेवा के मुख्य सेवादार बाबा वचन सिंह ने दिल्ली कार सेवा के सेवादार बाबा गुरजंट सिंह, बाबा रविंद्र सिंह, बाबा चंदन सिंह के साथ गुरुद्वारा नानकपुरी सरोवर की सफाई कार्य का शुभारंभ किया। तदुपरांत सिख संगत ने सरोवर की सफाई कार्य कारसेवा की। इस सरोवर की सफाई मे कम से कम दो दिन का समय लगता है लेकिन सिख संगत ने मात्र साढ़े चार घंटे में सफाई कार्य खत्म कर दिया। सेवा करने में सीख संगत के हजारों पुरुष महिलाएं और बुजुर्ग सिख शामिल रहे। इस सरोवर की सफाई 15 साल बाद हुई है। इससे पहले 2011 में सरोवर की सफाई की सेवा हुई थी। सरोवर की सफाई कार्य की सेवा मे कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी शिरकत की। इस कार्य में कुलवंत सिंह औलख, नानकमत्ता गुरुद्वारे के प्रधान जोगेंद्र सिंह, किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क समेत सिख संगत से जुड़े लोग शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव
