नवाबगंज में रील बना रही किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़

नवाबगंज, बरेली। रील बनाने को धार्मिक स्थल की ओर गयी एक किशोरी से युवक ने छेड़छाड़ की। किशोरी के विरोध करने और शोर मचाने पर वह बदनाम करने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। बाद में उसने किशोरी की वायरल रील को एडिट कर अश्लील शब्दों को जोड़कर पुन: वायरल कर दिया। घटना की तहरीर किशोरी ने थाना नवाबगंज में दी। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। नवाबगंज थाना के गांव की किशोरी तीन मई को इसी थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले अपने नाना के घर गई थी। वह रील बनाने की शौकीन है। पांच मई की शाम वह अपने नाना के घर से कुछ दूरी पर स्थित एक धार्मिक स्थल पर रील बनाने जा रही थी। आरोप है कि उसे धार्मिक स्थल पर जाता देख ननिहाल के गांव का युवक उसके पीछे आने लगा। आरोप है कि उसने किशोरी पर अश्लील कमेंट किए और हाथ पकड़ कर खींचने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर वह उसकी रील को एडिट कर वायरल करने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। आरोप है कि अब उसने किशोरी की रील को एडिट कर उसमें अश्लील कमेंट कर वीडियो उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *