नकली मोबाइल, चार्जर फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

भोजीपुरा, बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा पुलिस ने नकली मोबाइल चार्जर बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा मे सामान व चार्जर बरामद किये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। वहां जेल भेज दिये गये। पुलिस ने भोजीपुरा के नैनीताल हाइवे किनारे गांव दोहरिया पचदौरा में सूचना पर मंगलवार की रात फरमान के घर में छापा मारा। फरमान के मकान की छत पर मोबाइल चार्जर बनाने का काम होते रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने फरमान निवासी दोहरिया पचदौरा और उवैस निवासी रतना चुन्नीलाल भोजीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मौके से सैमसंग कीपैड मोबाइल 52, मोबाइल के बाडी 165, सैमसंग के 52 कवर मोबाइल, मोबाइल मदरबोर्ड 85, सैमसंग पुराने 44 मोबाइल, 18 टैबलेट सैमसंग, यूएसबी केबल रेपर सैमसंग 200, वन पल्स केबल रैपर 200, अर्धनिर्मित सुपर डाट एडाप्टर 365, एमआई के पैकिंग कवर 632, डाटा केबल सी-वी टाइप 700, ओप्पो पैकिंग कवर 550 आदि बरामद किए गए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *