बरेली। श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को जैन मंदिर रामपुर गार्डन से श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने नारियल फोड़कर किया। श्री बालाजी महाराज की पांचवीं शोभायात्रा में पहले ढोल के बाद गणपति महाराज की झांकी, ढ़ोल, बाहुबली हनुमान, भोलेनाथ, छोटे हनुमान, गुरुदेव का रथ, पंचमुखी हनुमान की झांकी, महाकाल का अखाड़ा, शिव सती की झांकी, राधाकृष्ण की झांकी, बाला जी दरबार-राम दरबार की झांकी अद्भुत शोभायमान हों रही थी। यात्रा के साथ बाहुबली हनुमान का स्वरूप लेकर कलाकार पैदल साथ चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। शोभायात्रा दोपहर दो बजे जैन मंदिर रामपुर गार्डन से प्रारम्भ होकर कालीबाड़ी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, किला, अलखनाथ मुख्य मार्ग से होते हुए श्री बाला जी दरबार साहूकारा पर शाम को संपन्न हुई। शोभायात्रा के बाद महाआरती, मनोकामना एवं संकटमोचन महायज्ञ, भंडारा प्रसाद एवं छप्पन भोग प्रसाद दरबार वितरित हुआ। यात्रा में महंत अभिषेक मिश्रा, उप महंत आयुष मिश्रा, लवलीन कपूर, जितेंद्र मिश्रा, अखिलेश अग्रवाल, विकास मेहरोत्रा, पंडित श्रीकांत शर्मा, आलोक अवस्थी, संदीप अग्रवाल, किरण मिश्रा, हेमा शर्मा, श्वेता मिश्रा, रेणु अग्रवाल, आरती सक्सेना, रितु अग्रवाल मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
