धर्म छिपाकर आया करीब, रेप कर किया ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज

बरेली। जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव मे समुदाय विशेष के युवक ने नाम बदलकर विधवा से नजदीकी बनाई और फिर चाकू के बल पर उसका रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी विधवा बहन और बेटी का भी ब्रेनवाश कर दिया है। शनिवार को सीबीगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीबीगंज में एक गांव मे रहने वाली महिला के मुताबिक उसका और उसकी बहन का घर एक ही परिसर मे है। उनके बीच मे दीवार और एक गेट बना हुआ है। उसकी बहन के पति की करीब सात माह पहले मौत हो चुकी है। आरोप है कि आनंद नाम बताने वाला एक युवक अक्सर उसकी विधवा बहन के घर आता-जाता था और कई बार बहन की गैरमौजूदगी में भी घर मे रहता था। आरोप है कि 18 दिसंबर 2025 को जब वह घर मे अकेली थी तो आनंद घर मे घुस आया और चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार मे करीब 39 हजार रुपये भी वसूल लिए। पीड़िता का कहना है कि एक दिन उसने आनंद को अपनी बहन के घर नमाज पढ़ते देखा तो पहले वह टालमटोल करने लगा। फिर उसने अपना असली नाम इकरार बताया। इसके बाद वह उस पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसने धमकाया। महिला का कहना है कि उसने यह बात अपनी बहन को बताई मगर वह उसका ही पक्ष लेने लगी क्योंकि आनंद उर्फ इकरार ने उनकी बहन और उसकी बेटी का ब्रेनवाश कर दिया था। 12 मार्च को जब आरोपी युवक फिर घर पहुंचा तो पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद गांव में दोनों समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। सीबीगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की बहन की तहरीर पर आरोपी इकरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *