शाही, बरेली। जनपद के थाना शाही क्षेत्र के गांव दुनका निवासी सलमान (24) पुत्र अहमद जान ने हापुड़ के ढाबे पर सलाद काटने वाले चाकू से अपना गला रेतकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। शुक्रवार को परिजन उसका शव घर ले आए। शाही के गांव दुनका निवासी सलमान दिल्ली मे चचेरे भाई फरमान के साथ सैलून मे काम करता था। वह आठ दिन पहले भाई के पास दिल्ली गया था। सलमान तीन दिन तक उसके पास रुका और काम किया। इसके बाद वह कही चला गया। फरमान ने उसे सभी जगह तलाश किया लेकिन पता नही चला। सलमान चार दिन बाद बुधवार रात लौटकर आ गया। चचेरे भाई ने उसकी हरकतों से तंग आकर गुरुवार की सुबह शाही क्षेत्र के गांव चकदाह निवासी टैक्सी चालक के साथ उसे दुनका के लिए बैठा दिया। दुनका के ग्राम प्रधान अफसर अली ने बताया कि गुरुवार सुबह चालक ने गढ़ के पास प्रधानजी ढाबा पर खाना खाने के लिए टैक्सी रोकी। चालक व सलमान सहित चार अन्य सवारियां खाना खाने के लिए ढाबे मे चली गई। अन्य लोग ढाबे पर खाना खाने के लिए हाथ धोने को चले गए। इसी बीच सलमान को ढाबा के एक कोने मे सलाद काटने वाला चाकू दिख गया। सलमान ने चाकू से अपना गला तब तक रेता जब तक वह आधे से ज्यादा कट नही गया। होटल कर्मियों की जब सलमान पर नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। होटल संचालक और हापुड़ पुलिस उसे हापुड़ के जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना ढाबे मे लगे सीसीटीवी कैमरों मे कैद हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव का पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार को दुनका ले आए। बताया जा रहा है कि सलमान नशे का आदी था। मृतक पांच भाइयों मे चौथे नंबर का था। पिता ने किसी भी कार्रवाई करने से इन्कार किया है।।
बरेली से कपिल यादव
