दुकानदार को फंसाने की साजिश रच रहे थे तस्कर, खुद पकड़े गए, भेजे जेल

हाफिजगंज, बरेली। पुलिस ने चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जबकि तीन मौके से फरार हो गए। तस्कर गांव के ही एक व्यापारी की दुकान में चरस रखकर फंसाना चाहते थे लेकिन वह घटना को अंजाम देने से पहले पकड़ गए। पुलिस ने दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है। पुलिस उनके तीन साथियों की तलाश कर रही है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के मैसर अली और जमील मादक पदार्थ का कारोबार करते थे। शुक्रवार को उप निरीक्षक नितेश चौधरी ने पुलिस टीम के साथ सवारखेड़ा से चौखंडी वाले रास्ते पर तस्कर मैंसर अली और जमील को एक किलो 400 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके साथी इमरान, हसनैन, इसराइल निवासी कुंवरपुर बंजरिया गांव फरार हो गए। पूछताछ मे तस्कर जमील ने बताया कि गांव में ही उसकी सरिया सीमेंट की दुकान है। जिस पर काफी ग्राहक आते है लेकिन कुछ समय से गांव के ही एक व्यक्ति ने भी दुकान खोल उसके ग्राहकों को तोड़ लिया है। वह उसकी दुकान मे मादक पदार्थ रखकर पुलिस से पकड़वाना चाहते थे। लेकिन इससे पहले खुद पकड़ गए। पुलिस ने उन दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस साथियों की तलाश कर रही है। दस किलो डोडा समेत एक तस्कर गिरफ्तार : बिशारतगंज। पुलिस ने दस किलो डोडा समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम सागर पुत्र सतपाल निवासी किच्छा जनपद उधम सिंह नगर बताया। उससे 10 किलो अवैध डोंडा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर युवक को जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *