तेज रफ्तार कार ने खड़ी पिकअप मे टक्कर मारकर खाई मे पलटी, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर स्विमिंग पूल के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी पिकअप मे टक्कर मारकर खाई मे जा गिरी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पिकअप चालक को भी चोटें लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है। टांडा मुड़िया निवासी कार चालक कय्यूम अली अपने गांव के एक परिवार के साथ पासपोर्ट कार्यालय मे काम निपटाकर गुरुवार दोपहर बाद घर लौट रहे थे। फतेहगंज पश्चिमी बाईपास पर स्विमिंग पूल के पास सड़क किनारे खड़ी पिकअप फास्टैग रिचार्ज करा रही थी। कार पिकअप मे टक्कर मारकर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार मे सवार मल्लू हसन पुत्र इस्माइल, उनकी पत्नी इमामद, बेटी शबाना, नातिन रेहाना और नाती फरहान निवासी टांडा मुड़िया थाना भगतपुर मुरादाबाद, घायल हो गए। पिकअप चालक कृष्ण सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सिंधौली को भी चोट आई है। चालक पिकअप में शादी का सामान लेकर शाहजहांपुर से रामपुर जा रहा था। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाहनों को कब्जे मे ले लिया है। अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति घायल: आंवला। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। बदायूं की तहसील बिसौली के गांव रायपुर जगमन निवासी हरिश्चंद्र अपनी पत्नी गीता के साथ बाइक से ससुराल त्रिकुनिया गांव जा रहे थे। वह जैसे ही आंवला भमोरा मार्ग पर पुरैना स्थित स्वागत द्वार से आगे पहुंचे तभी सामने से अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमे दोनों गभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला में भर्ती कराया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *