डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के तहत हुई कार्यशाला, स्कूलों मे उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

बरेली। विकास भवन सभागार मे ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 70 विद्यालयों के शिक्षकों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि पीडी डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव और डीडीओ दिनेश कुमार ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य की तस्वीर बदल सकते हैं। इसमें शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है, क्योंकि उनके मार्गदर्शन में ही बच्चे स्वच्छता को संस्कार के रूप अपनाएंगे। प्रशिक्षण के अंत में सभी 70 स्कूलों के प्रतिनिधियो स्वच्छता किट और पठन-सामग्री वितरित की गई ताकि वे विद्यालयों में जाकर बच्चों को जागरूक कर सके। प्लान इंडिया के जिला प्रमुख रंजीत सिंह ने बताया कि जनपद के कुल 400 विद्यालयों में यह विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को व्यक्तिगत सफाई, घर-स्कूल की स्वच्छता और बीमारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के वारे में शिक्षित करना है। बताया कि बच्चों को परिवर्तन दूत के रूप मे तैयार किया जा रहा है। जिससे न केवल बीमारियों में कमी आएगी बल्कि स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति में भी सुधार होगा। कार्यक्रम के समापन पर प्लान इंडिया और रेकिट की ओर से मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *