डीआरएम का शेडयूल बदला, मुरादाबाद से आये अधिकारी लौटे

बरेली। जंक्शन यार्ड रिमॉडलिंग बैठक को लेकर तीन दिनों से बरेली जंक्शन पर तैयारियां चल रही थी। मुरादाबाद से कई विभागों के अधिकारी बुलाए गये। लेकिन डीआरएम विनीता कुमारी का बालामऊ से बरेली आते-आते शेडयूल बदल गया। मैसेज जारी हुआ कि अब बैठक नही होगी। डीआरएम बरेली में नही रुकेगी। सीआरबी की वीसी को डिवीजन आफिस जाकर मुरादाबाद से अटेंड करेंगी। तीन मिनट को डीआरएम का निरीक्षण यान बरेली जंक्शन पर रुका। जो अधिकारी आये थे वे भी उससे ही वापस मुरादाबाद चले गये। बरेली जंक्शन यार्ड की करीब 100 करोड़ रुपये से रिमॉडलिंग होनी है। पिट लाइन, नई रेल लाइनें, कोच मेंटिनेंस शेड आदि कई कार्य होने हैं। जंक्शन से चौपुला क्रॉसिंग तक विस्तार किया जाना है। दो साल से अफसर की टीमें मंथन कर रही है। जिसे लेकर डीआरएम विनीता कुमारी को संबंधित विभागों से साथ बैठक और यार्ड का निरीक्षण करके रेल बोर्ड को रिपोर्ट भेजनी है। इसलिए गुरुवार को बैठक रखी गई थी। डीआरएम ने बुधवार को मुरादाबाद से बालामऊ तक नाइट निरीक्षण किया था। वहां से गुरुवार की सुबह बरेली रवाना हुई। हरदोई, रोजा आदि स्टेशन का निरीक्षण करते हुए बरेली पहुंचना था। जंक्शन पर मुरादाबाद से एडीआरएम, सीनियर इलेक्ट्रिक, डीओएम, ऑपरेटिंग, इंजीनियरिंग आदि विभागों के अधिकारी आदि आये। डीआरएम का निरीक्षण यान टिसुआ पहुंचा तभी सीआरबी की वीसी का मैसेज आ गया कि डीआरएम का कार्यक्रम शेडयूल ही बदल गया। अधिकारियों के पास मैसेज आया। आज डीआरएम बरेली जंक्शन का निरीक्षण और यार्ड रिमॉडलिंग की मीटिंग नही करेंगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *