टैंकर की टक्कर और दीवार मे कार घुसने से दो की मौत

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर व भोजीपुरा मे हुए सड़क हादसों मे दो युवकों की मौत होने से उनके घरों में होली के त्योहार की खुशियां मातम मे बदल गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। थाना भुता के गांव इस्माइलपुर निवासी 26 वर्षीय अंकुश पटेल रविवार को पीलीभीत के खाईखेड़ा मे एक रिश्तेदारी मे गए थे। देर रात वह कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन को बचाने के प्रयास मे इज्जतनगर के गांव नत्थू रंपुरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक दुकान मे घुस गई। मौके पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने उनके परिवार वालों को सूचना दी तो वे लोग बरेली पहुंचे। अंकुश के फूफा हरीश कुमार ने बताया कि उनके परिवार मे पत्नी ममता और तीन बच्चे है। दूसरा हादसा भोजीपुरा मे मसीत गांव के पास हुआ। नवाबगंज के गांव हिमकरा निवासी 40 वर्षीय मुकेश सीबीगंज स्थित फैक्ट्री मे काम करते थे। रविवार रात वह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। इसी दौरान मसीत गांव के पास तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक टक्कर मार दी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मुकेश के परिवार मे पत्नी चित्रा, दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों युवकों की मौत होने से होली के त्योहार के बीच घर मे मातम छा गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *