टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध मे भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

आंवला, बरेली। उड़ीसा सरकार द्वारा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व अन्य किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। मंगलवार को भाकियू (टिकैत) के प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष महाराज सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होनें बताया कि 30 मार्च को उड़ीसा में किसान-मजदूर महापंचायत के दौरान वहां की सरकार ने किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पदाधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे नेताओं को रोकना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होनें ज्ञापन में किसानों की समस्याओं को भी उठाया है, किसानों ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर एमएसपी को कानूनी दर्जा दिये जाने, किसानों का कर्ज माफ करने, कृषि उपकरणों व खाद-बीज के बढ़ते दामों पर नियंत्रण करने, भारत-अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करने की मांग उठाई गई। इस दौरान प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष महाराज सिंह यादव, पंकज कुमार, भूपराम वर्मा, राजकुमार, बसंत कुमार, वीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवाबगंज मे भाकियू ने सीओ को सौंपा ज्ञापन : नवाबगंज। उड़ीसा मे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को गिरफ्तार किए जाने को लेकर भाकियू में भारी गुस्सा है। जिससे नाराज भाकियू ने सीओ को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। सीओ को सौंपे ज्ञापन में भाकियू ने कहा है कि सरकार बातचीत करने के बजाय किसानों के लिए दमनकारी नीति पर काम कर रही है। जिसके चलते सोमवार को उड़ीसा में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व अन्य किसानों को मजदूर किसान महा पंचायत रोकने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार किया गया। जिला प्रभारी चन्द्र प्रकाश गंगवार, तहसील अध्यक्ष फतेहचन्द्र गंगवार, हरदेव सिंह रंधावा आदि थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *