टाटा बिल्डिंग इंडिया निबंध प्रतियोगिता में अर्शी ने मारी बाजी: कौशल देख शिक्षको ने की सराहना

बरेली-  टाटा बिल्डिंग इन इंडिया द्वारा विद्यालय स्तर पर आत्मनिर्भर भारत विषय को लेकर प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गंगवार के निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें अर्शी को प्रथम स्थान सोनाली को द्वितीय तथा आलिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ । विद्यालय में प्रमाण पत्र संस्था द्वारा प्राप्त होने पर आज इन तीनों बच्चों को विद्यालय की ओर से भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए और मेडल से विभूषित किया गया इस अवसर पर कक्षा अध्यापक दीपा गुप्ता रेनू गंगवार रमेश सागर मीनू रस्तोगी आदि उपस्थित रहे एवं प्रोत्साहित किया विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने वार्ता के दौरान बताया विद्यालय में प्रत्येक माह सुलेख निबंध सामान्य ज्ञान भाषण चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताएं अनवरत चलती रहती हैं बच्चे खूब बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं इसी कारण विकास क्षेत्र एवं जिले स्तर पर भी प्रतिभागिता बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *