जिले में पर्याप्त स्टॉक, एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की कमी नही- डीएम

बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने कहा है कि जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल व डीजल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। पर्याप्त स्टॉक है। डीएम ने नागरिकों से कहा है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। आईओसी, बीपीसी और एचपीसी के अधिकारियों ने भी जनपद में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध होने का दावा किया है। डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार सुबह करीब 10 बजे आईओसी, बीपीसी और एचपीसी व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर एलपीजी गैस एवं पेट्रोल-डीजल की किसी भी प्रकार की कमी न होने के संबंध में समीक्षा की। तीनों ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने डीएम को अवगत कराया कि जनपद में गैस सिलेंडर एवं पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। भारत सरकार ने गैस सिलेंडर की रिफिल की अवधि 21 दिन से बढाकर 25 दिन की है। कालाबाजारी रोकने के लिए ओटीपी आधारित वितरण व्यवस्था लागू की गयी है। वहीं, मुख्यमंत्री ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए गैस एजेंसियों पर कड़ी निगरानी रखने, दैनिक स्टॉक की मॉनीटरिंग करने व क्षेत्र में भ्रमण कर जांच करने के लिए ऑयल कंपनियों के अधिकारियों व संबंधित अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया है। अपर जिलाधिकारी (नगर) सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) देश दीपक सिंह, उपजिलाधिकारी तृप्ती, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह, आईओसी के वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक हिमांशु शर्मा, मुकेश कुमार, हर्षित आर्या, स्वानिल सूर्यवंशी, रितेश जैन, एचपीसी के सुशील कुमार वर्मा, बीपीसी के कार्तिक कुमार, नितिन बिंदल, आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे। गैस एजेंसी या गोदाम पर आने से बचें, हेल्पलाइन नंबर से बुकिंग कराएं: बरेली। जिला प्रशासन ने एलपीजी उपभोक्ताओं को जानकारी दी है कि गैस सिलेंडर रिफिल बुक कराने के लिए गैस एजेंसी या गोदाम पर आने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने घर से कॉल कर आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि अनावश्यक भीड़ से बचें और उपरोक्त माध्यमों से गैस सिलेंडर की बुकिंग करें। एजेंसी या गोदाम पर आने से बचें, हेल्पलाइन नंबर से बुकिंग कराएं। बरेली: जिला प्रशासन ने एलपीजी उपभोक्ताओं को जानकारी दी है कि गैस सिलेंडर रिफिल बुक कराने के लिए गैस एजेंसी या गोदाम पर आने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने घर से कॉल कर आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि अनावश्यक भीड़ से बचें और उपरोक्त माध्यमों से गैस सिलेंडर की बुकिंग करें।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *