जिले मे यूपी 112 को मिली 16 नई गाड़ियां, अब 85 हुई संख्या

बरेली। जिले मे पुलिस सेवा की तत्परता बढ़ाने के लिए यूपी-112 के बेड़े मे 16 नई गाड़ियां शामिल की गई है। शुक्रवार दोपहर एसएसपी अनुराग आर्य ने इन गाड़ियों को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस दौरान पुलिस विभाग में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। एसए‌सपी अनुराग आर्य ने बताया कि इन नई स्कॉर्पियो वाहनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रत्येक बाहन में दंगा नियंत्रण किट, मेडिकल किट, रेनकोट सहित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए है। इन गाड़ियों के आने के बाद जनपद मे यूपी 112 के बेड़े में गाड़ियों की संख्या 85 हो गई है। तेज रफ्तार और आधुनिक उपकरणों वाली ये गाड़ियां घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने में मदद करेंगी। एसपी ट्रैफिक मुहम्मद अकमल ने कहा कि नई गाड़ियों के सड़कों पर उतरते ही पूरे जिले मे पुलिस की मौजूदगी मजबूत होगी और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मुहैया होगा। इस दौरान एसपी साउथ अंशिका वर्मा, सीओ सिटी आशुतोष शिवम सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *