जिले भर मे अलग-अलग हादसों मे तीन लोगों की मौत, एक घायल

बरेली। जनपद मे अलग-अलग हादसों मे तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना शीशगढ़ बंजरिया चौराहा के पास हुई जहां कोयला से भरे ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। वही दूसरी फरीदपुर में हुई। बेटी की शादी की दावत देने जा रही महिला बाइक से गिरकर मौत हो गई। वही बहेड़ी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार धौराटांडा के एक युवक की मौत हो गई। चौथी घटना मीरगंज मे घटित हुई जहां पैंटून पुल बनाने को मदनापुर के पास कैलाश गिरि मढ़ी घाट के पास रामगंगा नदी किनारे स्वामी दयानंद डिग्री कॉलेज के पास दो ट्रैक्टर-ट्राला गड्ढे मे पलट गया। शीशगढ़ मे ट्रक की चपेट मे आने से महिला की मौत: बंजरिया चौराहा के पास कोयला से भरे ट्रक की चपेट मे आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। बंजरिया चौराहा के धर्मकांटा के पास मंगलवार को कोयला ले जा रहे ट्रक की चपेट में आने से 45 वर्षीय राजो देवी पत्नी सुदंरलाल निवासी बुझिया की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि चार वर्ष पूर्व बहेड़ी के लोधीपुर चौराहा पर ट्रक की चपेट मे आने से महिला के पति सुंदरलाल की मौत हो गई थी। पति व पुत्र की मौत होने से राजोदेवी को गहरा सदमा लगा था। बंजरिया चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया राजो देवी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया है। महिला के पुत्र अरविंद ने बताया कि मंगलवार दोपहर दो बजे मां राजो देवी बंजरिया चौराहे पर जनसेवा केन्द्र पर पैसे निकालने के लिए गई थी। वे अपना आधार कार्ड घर ही भूल गई। आधार कार्ड मंगवाने को बेटे को कॉल कराने एक दुकानदार के पास जा रही थी। धर्मकांटे पर ट्रक की चपेट मे आने से उनकी मौत हो गई। बाइक से गिरकर महिला की मौत: फरीदपुर। बेटी की शादी की दावत देने जा रही महिला बाइक से गिर गई। अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। हाफिजगंज के अब्दुल हसन की 45 वर्षीय पत्नी मोवीन की ननद फरीदपुर के रम्पुरिया गांव के भट्टे पर काम करती हैं। मोबीन ने अपनी बेटी शोबीन की शादी तय की थी। बेटे अजहरुद्दीन के साथ बाइक से रम्पुरिया भट्टे पर अपनी ननद को दावत देने आ रही थी। उनकी बाइक रम्पुरिया गांव की पुलिया पर पहुंची। वह चलती बाइक से गिर पड़ी। उनके सिर में गंभीर चोट आई। सीएचसी के डॉक्टरों ने मृत घोषित करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबीन का शव पोस्टमार्टम को भेजा। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मीरगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में पलटी: मीरगंज। पीडब्ल्यूडी का ठेकेदार गांव मोहम्मदपुर के हरदोई मनकरी घाट पर पैंटून पुल बना रहा है। पैंटून पुल बनाने को मदनापुर के पास कैलाश गिरि मढ़ी घाट के पास रामगंगा नदी किनारे रखे लोहे के कैपसूल ट्रैक्टर-ट्राला से कर्मी मोहम्मदगंज ले जा रहे हैं। मंगलवार को दिवना रोड पर स्वामी दयानंद डिग्री कॉलेज के पास दो ट्रैक्टर-ट्राला गड्ढे में पलट गया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत: देवरनियां। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार धौराटांडा के एक युवक की मौत हो गई। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बे धौराटांडा का रहने वाला 32 वर्षीय युवक मोहम्मद तालिब चावल का काम करता है। मंगलवार को बाइक से धौरा टांडा से थाना देवरनियां के गिरधरपुर गांव जा रहा था। नैनीताल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *