जिला अस्पताल मे उमड़े चर्म रोग- बुखार व जोड़ दर्द के मरीज

बरेली। तापमान मे बदलाव के साथ ही मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी 2500 के पार पहुंच गई, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ गया। वहीं पर्चा ओपीडी बंद होने के बाद दवा काउंटर पर ढाई बजे तक मरीजों की लाइन लगी रही। एडीएसआईसी रमेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि सोमवार को 2500 से अधिक मरीजों ने उपचार कराया। जिनमें करीब 730 पुराने मरीज शामिल रहे, जबकि 1800 के लगभग नए मरीजों का पंजीकरण किया गया। उनके मुताबिक इन दिनों चर्म रोग, वायरल संक्रमण और जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। गर्मी बढ़ने के साथ त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे खुजली, एलर्जी और रैशेज बढ़ रहे है। वही वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसके अलावा जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीज भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का ध्यान रखें, अधिक से अधिक पानी पिएं और धूप में निकलने से बचें।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *