जिला अस्पताल की पैथोलॉजी मे फिर हुआ हंगामा

बरेली। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में मंगलवार को एक बार फिर हंगामा हो गया। रक्त जांच कराने पहुंचे युवक ने स्टाफ पर धक्का देने का आरोप लगाया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी मे मंगलवार की दोपहर के समय मरीजों की भीड़ अधिक थी। इसी दौरान एक युवक रक्त जांच कराने के लिए अंदर चला गया। इस पर स्टाफ ने उसे रोकने का प्रयास किया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान स्टाफ ने युवक को धक्का देकर बाहर निकलने को कहा। इससे वह भी भड़क गया और स्टाफ के साथ बहस करने लगा। इससे वहां पर भीड़ जुट गई और हंगामा होने लगा। सूचना पर जिला अस्पताल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पैथोलॉजी मे सोमवार को भी विवाद हुआ था। उस दौरान एक महिला पर सरकारी रजिस्टर फाड़ने का आरोप लगाया गया था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *