बरेली। जनपद के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के जाटवपुरा टायर मंडी मे बुधवार रात दो पक्षों मे मारपीट-पथराव 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस पहुंची तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जाटवपुरा निवासी इमरान सब्जी बेचता है। आरोप है कि पास मे किराने की दुकान चलाने वाला अर्सल इमरान के साथ गलत बर्ताव करने लगा। इसकी शिकायत इमरान ने आरोपी की मां से की। विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। पिटाई से बचने को इमरान घर के अंदर भागा और दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी अर्सल कई लोगों को लेकर वहां पहुंच गया और दरवाजा तोड़ने लगा। गेट नही टूटा तो पथराव शुरू कर दिया। पत्थरबाजी मे इमरान की मां मारुख बेगम को गंभीर चोट लग गई और मौके पर ही मौत हो गई। मारपीट पथराव की सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर प्रभारी सुरेन्द्र कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए लेकिन हमलावर वहां से पहले ही गायब हो चुके थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।।
बरेली से कपिल यादव
