दिल्ली- जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) की राष्ट्रीय सलाहकार समिति में दो वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए हैं। दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार सुशील श्रीवास्तव जी और छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक श्रमबिंदु के संपादक शिव श्रीवास्तव जी को राष्ट्रीय सलाहकार समिति में मनोनीत किया गया है। यह मनोयन संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ. आर.सी श्रीवास्तव द्वारा जारी किया गया है। संगठन की ओर से बताया गया कि दोनों वरिष्ठ पत्रकार लंबे समय से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन से जुड़े पत्रकार साथियों को दिशा और प्रेरणा मिलेगी ऐसी संगठन आशा करता है। संगठन से जुड़े पत्रकार साथियों ने दोनों मनोनीत सदस्यों को उनके मनोयन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) की राष्ट्रीय सलाहकार समिति में दो वरिष्ठ पत्रकार मनोनीत
