भुता, बरेली। जनपद के थाना भुता क्षेत्र मे छह वर्षीय बच्ची के साथ रेप करने वाले सेवानिवृत शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी शिक्षक का बच्ची के साथ रेप करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी सेवानिवृत शिक्षक भुता के केसरपुर गांव का रहने वाला बताया गया है। 15 दिन पहले भुता के एक गांव के परिवार की छह वर्षीय बच्ची को 82 वर्षीय सेवानिवृत शिक्षक ने चॉकलेट देने का बहाना करके बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार वालों ने बेज्जती के डर से थाने मे सूचना नही दी। वह उसका गुपचुप तरीके से इलाज करा रहे थे। बुधवार को बच्ची के साथ रेप करते हुए आरोपी शिक्षक जयदेव का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के परिवार वालों को बुलाया। परिवार वालों ने बच्ची के साथ हुए घटना की पूरी जानकारी दी। परिवार वालों ने आरोपी शिक्षक जयदेव के खिलाफ बच्ची के साथ रेप करने के आरोप का मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार को भुता इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने जयदेव को गिरफ्तार कर लिया। पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया। वही ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी सेवानिवृत शिक्षक कई बार छोटी बच्चियों से छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया। 15 दिन पहले बच्ची को पकड़कर एक खाली प्लाट मे ले गया तो पड़ोस के युवक ने उसका वीडियो बना दिया। वह युवक आरोपी शिक्षक को सबक सिखाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन परिवार वालों ने कार्यवाही नही की। जिसके बाद उसने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने जब वीडियो देखा तो रोंगटे खड़े हो गए।।
बरेली से कपिल यादव
